5 लाख के सोने के जेवर बरामद, भंवरकुआं पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला

इंदौर, 22 नवंबर 2025
भंवरकुआं थाना क्षेत्र के जानकी नगर स्थित अमर पैलेस में हुई पांच लाख रुपये के सोने के आभूषणों की चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। हैरानी की बात यह है कि चोरी करने वाली कोई और नहीं, बल्कि घर में पिछले छह साल से काम कर रही नौकरानी ही थी।

फरियादी आनंद अग्रवाल ने 21 नवंबर को थाना भंवरकुआं में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी अलमारी से सोने के टॉप्स (एक जोड़ी), एक सोने का पेंडल (कुल वजन 40 ग्राम, कीमत करीब 5 लाख रुपये) गायब हैं। पुलिस ने अपराध क्रमांक 1271/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस उपायुक्त जोन-4 आनंद कलादगी के निर्देशन में थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने तुरंत टीम गठित की। घर आने-जाने वालों से पूछताछ के दौरान नौकरानी तनु (32) पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ की तो उसने चोरी कबूल कर ली। उसने बताया कि चोरी किए जेवर उसने उस दूसरे घर में छिपाए हैं जहां वह पार्ट-टाइम काम करती है। पुलिस ने वहां से पूरा मशरूका बरामद कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

तनु पति बलराम गोखले (उम्र 32 वर्ष)
निवासी श्यामाचरण शुक्ला नगर, आजाद नगर, इंदौर

बरामद माल (कुल कीमत 5 लाख रुपये)

  • सोने के टॉप्स : 1 जोड़ी
  • सोने का पेंडल : 1 नग
    (कुल वजन 40 ग्राम)

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी राजकुमार यादव, उपनिरीक्षक देवेन्द्र मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक खुमसिंह मंडलोई, आरक्षक रविकांत शर्मा और आरक्षक शिवपाल सिंह सोलंकी की मुख्य भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि विश्वास की आड़ में घरेलू सहायिकाएं भी अपराध कर रही हैं, इसलिए घर में काम करने वालों का समय-समय पर पुलिस वेरिफिकेशन कराना जरूरी है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading