बुरहानपुर,(जियाउल हक अंसारी) न्यूज नेशनल वर्ल्ड। बुरहानपुर के थाना गणपति नाका में रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय नागरिकों ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रात में थाना परिसर का मुख्य गेट बंद रहता है, जिससे आपात स्थिति में पुलिस तक तुरंत पहुँच पाना मुश्किल हो जाता है। नागरिकों का यह भी कहना है कि हैरानी की बात तब होती है जब रात के समय किसी दुर्घटना, झगड़े या आपात मदद की आवश्यकता पड़ती है, लेकिन तत्काल पुलिस सहायता के लिए उन्हें काफी समय तक इंतज़ार करना पड़ता है। इससे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से आग्रह किया है कि: थाने में रात्री-कालीन उपस्थिति को सुनिश्चित किया जाए। आपातकालीन संपर्क की त्वरित सुविधा उपलब्ध कराई जाए। रात्रि गश्त को मजबूत बनाया जाए। थाने के गेट या प्रवेश व्यवस्था को ऐसा रखा जाए कि नागरिक तत्काल संपर्क कर सकें। जनता की अपेक्षा है कि पुलिस प्रशासन इस मुद्दे पर तत्काल संज्ञान लेकर क्षेत्र में सुरक्षा और विश्वास बहाली के लिए आवश्यक कदम उठाएं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन घर में 6 साल से काम करने वाली नौकरानी निकली चोर कांग्रेस को ले डूबा …. अहम और वहम- हाथ नहीं बदल सका हालात