25 लाख के चोरी के मोबाइल-लैपटॉप बरामद, तमिलनाडु के तीन शातिर गिरफ्तार इंदौर, 22 नवंबर 2025थाना भंवरकुआं पुलिस ने शहर में छात्र हॉस्टलों को निशाना बना रहे एक अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 25 लाख रुपये मूल्य के 18 मोबाइल फोन, 10 लैपटॉप और एक टैबलेट बरामद किया है। आरोपी गूगल मैप की मदद से हॉस्टल की लोकेशन पता करते थे और हिंदी बोलने में दिक्कत होने पर गूगल ट्रांसलेट (जेमिनी) का इस्तेमाल करते थे। ये लोग तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के रहने वाले हैं और महू में किराए का मकान लेकर रहते थे। रोज सुबह ट्रेन से इंदौर आते, हॉस्टलों में चोरी करते और शाम तक महू लौट जाते थे। चोरी का माल तमिलनाडु ले जाकर बेचने की इनकी योजना थी। View this post on Instagram पुलिस उपायुक्त जोन-4 आनंद कलादगी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दीशेष अग्रवाल, सहायक पुलिस आयुक्त विजय चौधरी और थाना प्रभारी राजकुमार यादव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह सफलता हासिल की है। 21 नवंबर को आईटी पार्क के पास नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध दिख रहे तीन लोगों के भारी बैगों की तलाशी ली गई। बैगों से बड़ी संख्या में मोबाइल और लैपटॉप मिले। पूछताछ में आरोपियों ने हॉस्टल चोरियों की बात कबूल कर ली। गिरफ्तार आरोपी मुथियानधन उर्फ मुथियानथन पिता गोपाल (38 वर्ष)निवासी नरियामपाटू पोस्ट शंकारपुरम, गुडियाथम, जिला वेल्लोर (तमिलनाडु) मगेन्द्रन पिता वेंकटरमन (26 वर्ष)निवासी पेरियापल्लम, थाना पेराम्बट, जिला वेल्लोर (तमिलनाडु) दीपक पिता बिसकर्मा (18 वर्ष)निवासी पेरियापल्लम, थाना पेराम्बट, जिला वेल्लोर (तमिलनाडु) बरामद मशरूका (कुल मूल्य करीब 25 लाख रुपये) मोबाइल फोन : 18 नग लैपटॉप : 10 नग टैबलेट : 01 नग इनमें थाना बाणगंगा क्षेत्र से चोरी हुए आईफोन, रेडमी, सैमसंग, वीवो मोबाइल व लैपटॉप-टैबलेट भी शामिल हैं। दर्ज मुकदमे थाना भंवरकुआं : अपराध क्र. 1273/25 एवं 1274/25 धारा 331(3), 305(ए), 304(1) बीएनएस थाना विजयनगर : अपराध क्र. 922/25 धारा 304(1), 331(3) बीएनएस थाना बाणगंगा में भी चोरी के मामले दर्ज पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और पूछताछ के आधार पर और चोरी का माल बरामद हो सकता है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजकुमार यादव, उपनिरीक्षक आनंद राय, प्रधान आरक्षक राजेश उपाध्याय, आरक्षक रविकांत शर्मा, शिवपाल सिंह सोलंकी, शैलेंद्र चतुर्वेदी, पंकज, धर्मेंद्र, संयोगितागंज थाने के आरक्षक संदीप बाडक्या, कालीचरण एवं साइबर सेल के आरक्षक गौरव परमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शहर में छात्र हॉस्टलों में लगातार हो रही चोरियों पर यह पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर क्राइम ब्रांच की ताबड़तोड़ कार्रवाईः ब्राउन शुगर तस्कर सहित ऑनलाइन ठगी के दो शातिर गिरफ्तार, 19 बदमाशों पर लगी लगाम घर में 6 साल से काम करने वाली नौकरानी निकली चोर