शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा की शहादत पर संवेदना न जताने को बताया शर्मनाकभोपाल, प्रदीप चौधरी । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा की शहादत पर दु:ख व्यक्त न करने को लेकर कड़ी आलोचना की है। सीएम डॉ. यादव ने इसे लज्जाजनक और शर्मनाक करार देते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह का यह रवैया कांग्रेस की नक्सलवादियों के प्रति नरम नीति को उजागर करता है। मुख्यमंत्री ने कहा, “जब हमारे जांबाज इंस्पेक्टर आशीष शर्मा नक्सलवादियों से लड़ते हुए देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए, तब एक शब्द संवेदना का भी दिग्विजय सिंह के मुंह से नहीं निकला। इसके बजाय वे हल्के-फुल्के बयान दे रहे हैं। यह अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है।”डॉ. यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में सुरक्षा बल नक्सलवाद के खिलाफ लगातार सफल अभियान चला रहे हैं। इन अभियानों से कांग्रेस नेताओं को कष्ट होता है। उन्होंने कहा, “नक्सलवादी किसी के नहीं होते। वे गरीबों-आदिवासियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार करते हैं। दिग्विजय सिंह को यह नहीं भूलना चाहिए। उनके इस तरह के बयानों से जनता का कांग्रेस से विश्वास उठता जा रहा है।” View this post on Instagram शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा की बहादुरी को सलाम करते हुए सीएम ने बताया कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की भावना के अनुरूप तत्काल राहत कार्य किए हैं। शहीद के भाई को सरकारी नौकरी दी गई है, उनके नाम पर गांव में पार्क बनाया जा रहा है तथा परिवार को पूरा आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है।मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान तेज हुआ है और पिछले कुछ महीनों में कई बड़े एनकाउंटर हो चुके हैं। दिग्विजय सिंह की ओर से अभी तक इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर आई सामने, लोहे की जंजीरों में जकड़ा युवक लगा रहा गुहार फिर मौत का तांडव, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, बंगाल के 3 मजदूरों की मौत