ग्वालियर: प्रदीप चौधरी । झांसी नेशनल हाईवे 44 अब मौत का हाईवे बनता जा रहा है. जहां 7 दिनों के अंदर दूसरा बड़ा हादसा ग्वालियर में हुआ है. जौरासी घाटी के पास हुए दर्दनाक हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई है. वहीं एक घायल हुआ है. ये मजदूर पश्चिम बंगाल से यहां काम करने आये हुए थे. हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.टावर लगाने जा रहे थे मजदूरअसल में ग्वालियर के जौरासी हनुमान मंदिर के पास ही जौरासी घाटी पार करते समय एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त ट्रैक्टर ट्रॉली में 5 मजदूर सवार थे. ये सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से यहां टावर लगाने का काम करने आए थे. बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम सिकरोदा चौराहे की तरफ किसी जगह टावर लगाने के लिये ये लोग ट्रैक्टर से जा रहे थे. ट्रैक्टर ट्रॉली में उस वक्त मजदूरों के साथ मटेरियल भी लोड था. घटना में बचे एक मजदूर ने बताया कि, “ट्रैक्टर चालक लापरवाही से ट्रैक्टर ट्रॉली लहराते हुए चला रहा था, जिसकी वजह से अनियंत्रित हो गया और ढलान पर पलट गया.” View this post on Instagram इस हादसे में दुर्गेश सरकार, अलकाश शेख और मुस्तकीम आलम की मौके पर ही ट्रॉली के नीचे दबने से मौत हो गई. जबकि एक मजदूर मासूम शेख गंभीर घायल हो गया. इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. जब राहगीरों ने इस भीषण हादसे को देखा तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. जानकारी मिलते ही बिलौआ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और तुरंत घायल को निकालकर इलाज के लिए ग्वालियर ट्रामा सेंटर में भेजा गया. जहां उसका इलाज जारी है. वहीं हादसे में जान गंवा चुके तीनों मृतक मजदूरों के शव भी पीएम हाउस में पोस्टमार्टम के लिए रखवाए गए हैं.नेशनल हाईवे पर घंटों लगा रहा जामइस घटना के बाद घंटों तक नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, क्योंकि ट्रैक्टर ट्रॉली में दबे शव और बिखरा हुआ मटेरियल हर तरफ पड़ा था. ऐसे में करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही. हालांकि पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रॉली हटवाई, तब जाकर जाम से लोगों को राहत मिल सकी. फिलहाल पुलिस ने इस घटना में आरोपी ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज कर दिया है और उसकी तलाश की जा रही है. Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश: सीएम डॉ. मोहन यादव का दिग्विजय सिंह पर तीखा प्रहार इंदौर : मासूम ‘लॉकडाउन’ की हौज में डूबकर मौत, नाम भी अनोखा, दर्द भी अनोखा