दमोह। एमपी के दमोह से हैरान करने और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति के पैरों में लोहे की जंजीरें बांध दी है और उस पर ताला लगा दिया गया और जंजीरों से जकड़ा शख्स सड़कों पर रेंगता रहा और कई घंटों बाद जब कुछ लोगों को दया आई तो उन्होंने पुलिस को इत्तिला दी और पुलिस ने व्यक्ति को जंजीरों से मुक्त कराया। मामला दमोह जिले के मडियादो से सामने आया है यहां बस स्टैंड पर लोगों ने एक व्यक्ति को जंजीरों से जकड़ा हुआ देखा और लोग काफी समय तक तमाशबीन बने रहे लेकिन किसी ने उसकी जंजीरों को अलग करने की हिम्मत नहीं जुटाई, लोग वीडियो बनाते रहे और सोशल मीडिया पर वायरल करते रहे लेकिन कुछ समझदार और मानवीयता वाले लोगों की नजर इस शख्स पर पड़ी तो उन्होंने मडियादो पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के पैरो में बंधी जंजीर ताला खोलकर निकाली और तब कहीं जाकर शख्स ने राहत की सांस ली। पुलिस ने जांच पड़ताल में पाया कि जंजीरों से जकड़ा शख्स पास के ही गांव विनती का हीरालाल प्रजापति है जिसके साथ ये कृत्य किया गया। सवाल यही की ये अमानवीय कृत्य किसने किया तो मडियादो पुलिस बुजुर्ग से पूछताछ करती रही लेकिन वो ये नहीं बता पाया कि उसके साथ ये सलूक किसने किया। मडियादो थाना प्रभारी शिवांगी गर्ग के मुताबिक बुजुर्ग मानसिक रूप से कमजोर समझ में आ रहा है और बता पाने में सक्षम नहीं है लेकिन पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर कौन है जिसने उसे जंजीरों में जकड़ा है। हालाँकि वीडियो में व्यक्ति बेटे द्वारा बांधे जाने और अन्य परिजनों पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहा है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बड़नगर पुलिस ने आदतन शराब तस्कर को दबोचा, 22,500 रुपये की 6 पेटी देशी शराब जप्त मध्यप्रदेश: सीएम डॉ. मोहन यादव का दिग्विजय सिंह पर तीखा प्रहार