इंदौर। प्रदीप चौधरी।। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के कुंदन नगर में उस समय कोहराम मच गया जब पांच साल के मासूम लॉकडाउन की निर्माणाधीन मकान के पास पानी से भरे हौज में डूबने से मौत हो गई। अनोखे नाम वाला यह बच्चा दोस्तों के साथ खेलते-खेलते हौज में जा गिरा और उसकी चंद मिनटों में ही जान चली गई। परिजनों ने बताया कि बच्चे का जन्म वर्ष 2020 में कोविड लॉकडाउन के दौरान हुआ था। मां-बाप ने खुशी-खुशी उसका नाम ‘लॉकडाउन’ रख दिया था। आज वही लॉकडाउन नाम परिवार पर भारी पड़ गया। बच्चे की मौत के बाद घर में मानो सचमुच जिंदगी भर का लॉकडाउन लग गया हो। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे की है। लॉकडाउन अपने मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ निर्माणाधीन मकान के पास खेल रहा था। उसी दौरान वह गहरे हौज में जा गिरा। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आनन-फानन में परिजन और पड़ोसी उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल भिजवाया है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि निर्माणाधीन जगह पर पानी भरा हौज होना अपने आप में लापरवाही का मामला है, इसकी भी जांच की जा रही है।मौके पर पहुंचे पार्षद ने मुआवजे और निर्माणकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इलाके में ऐसे कई हौज खुले पड़े हैं जिनमें बारिश का पानी जमा हो जाता है और बच्चों के लिए यह जानलेवा साबित हो रहा है।फिलहाल एक मासूम के जाने से पूरा मोहल्ला गम में डूबा है और लॉकडाउन का नाम अब परिवार के लिए हमेशा के दर्द की याद बन गया है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फिर मौत का तांडव, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, बंगाल के 3 मजदूरों की मौत … इस बार वे राजा राममोहन राय के लिए आये!