बड़नगर, 21 नवंबर 2025। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार देर रात गश्त के दौरान आदतन अपराधी रघु जायसवाल को 6 पेटी देशी प्लेन शराब सहित गिरफ्तार कर लिया। जप्त शराब की कीमत करीब 22,500 रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी रघु पिता मोहनलाल जायसवाल (उम्र 24 वर्ष) निवासी कुनगारा, कानवन (महाराष्ट्र) से यह शराब लाकर बड़नगर क्षेत्र में बेचने की फिराक में था। रात में गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूमते देख पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली। उसके हाथ में रखे झोले व बोरे तथा घर के पीछे छिपाकर रखी जगह से कुल 6 पेटी (लगभग 270 लीटर) देशी शराब बरामद हुई। शराब ले जाने का कोई वैध लायसेंस या परमिट नहीं होने पर शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाए गा। View this post on Instagram आरोपी का आपराधिक इतिहासपुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रघु जायसवाल पर पहले से ही 7 गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें 6 मामले अवैध शराब परिवहन और एक मामला मारपीट का है। उस पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) व 34(2) तथा भादवि की विभिन्न धाराओं में मुकदमे चल रहे हैं। कार्रवाई की सराहनाइस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार, सउनि राजेन्द्र सिंह हाडा, राहुल सिंह राठौर, आरक्षक महेश मोर्य, नारायण सरा, म.आर. ज्योती हाडा एवं सैनिक धर्मेन्द्र परिहार मोर्य की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन तथा एसडीओपी बड़नगर महेन्द्र परमार के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने शराब के स्रोत का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 6 लाख का अवैध ‘एमडी’ ड्रग्स के साथ राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर आई सामने, लोहे की जंजीरों में जकड़ा युवक लगा रहा गुहार