इंदौर। 21 नवंबर 2025 क्राइम ब्रांच इंदौर ने शहर में नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लक्ष्मीबाई नगर स्थित माल गोदाम कार्यालय के पास छापेमारी कर 60.08 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ‘एमडी’ (मेफेड्रोन) बरामद किया। ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कुलदीप मेघवाल, निवासी झालावाड़ (राजस्थान) के रूप में की है। वह पेशे से पेंटर है और मात्र 5वीं तक पढ़ा है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश भी की, लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में कुलदीप ने कबूल किया कि वह सस्ते दामों में ड्रग्स खरीदकर इंदौर में नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाता था। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर शहर में ड्रग्स तस्करी करने वाले गिरोहों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि माल गोदाम क्षेत्र में कोई व्यक्ति बड़ी खेप लेकर आएगा। इसी सूचना पर टीम ने दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में अपराध क्रमांक 201/2025, धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी ने यह खेप कहां से और किसे बेचने वाला था तथा क्या उसका कोई स्थानीय गिरोह से भी संपर्क था। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि शहर में नशे की लत को बढ़ावा देने वाले तस्करों पर लगातार नजर रखी जा रही है और जल्द ही कई और बड़े खुलासे होंगे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सुप्रीम कोर्ट की सख्ती: चुनाव आयोग का SIR अभियान रद्द हो सकता है.! बड़नगर पुलिस ने आदतन शराब तस्कर को दबोचा, 22,500 रुपये की 6 पेटी देशी शराब जप्त