किसानों से वादाखिलाफी और लैंड पूलिंग कानून निरस्त न करने पर भड़का संघभोपाल, प्रदीप चौधरी। भारतीय किसान संघ (मध्यप्रदेश) ने सरकार को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। संघ ने आरोप लगाया है कि सरकार ने किसानों से किए वादों का पालन नहीं किया और लैंड पूलिंग कानून को पूरी तरह निरस्त करने की बजाय केवल संशोधन आदेश जारी कर किसानों को धोखा दिया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष शकमल सिंह आंजना ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, “मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों से स्पष्ट वचन दिया था कि लैंड पूलिंग कानून को पूरी तरह खत्म किया जाएगा। लेकिन अब केवल मामूली संशोधन कर हमें गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। यह सरासर वादाखिलाफी है। हम यह संशोधन आदेश किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे।”श्री आंजना ने चेतावनी दी कि यदि आगामी कुछ दिनों में लैंड पूलिंग कानून को पूरी तरह निरस्त करने का आदेश जारी नहीं किया गया, तो भारतीय किसान संघ पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा। इसके लिए सभी जिला एवं मंडल इकाइयों को अलर्ट कर दिया गया है और आंदोलन की रणनीति तैयार की जा रही है।उल्लेखनीय है कि लैंड पूलिंग कानून को लेकर पिछले कई महीनों से किसान संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि यह कानून उनकी जमीन छीनने का माध्यम बन सकता है और इसमें पारदर्शिता का अभाव है।भारतीय किसान संघ ने सरकार से मांग की है कि बिना किसी देरी के लैंड पूलिंग कानून को पूरी तरह रद्द किया जाए, ताकि प्रदेश के लाखों किसानों को राहत मिल सके। संघ ने स्पष्ट किया कि अब धैर्य की सभी सीमाएं पार हो चुकी हैं और जरूरत पड़ी तो सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष किया जाएगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस कमिश्नर इंदौर ने बस संचालकों को दिए सख्त निर्देश : यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता नीतीशे कुमार: राजस्व जुटाना और वादे पूरा करना होगी अहम चुनौती- वोट चोरी का मुद्दा उलटा पड़ा