इंदौर। आमिर खान। इंटरसिटी और स्टेट टूरिस्ट बसों के सुरक्षित संचालन और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार 20 नवंबर 2025 को पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में बस संचालकों व ट्रांसपोर्ट अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था अमित सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अप/मुख्यालय) आर.के. सिंह, पुलिस उपायुक्त जोन-1 कृष्णलाल चंदानी, जोन-2 कुमार प्रतीक, जोन-3 राजेश व्यास, पुलिस उपायुक्त (यातायात) आनंद कलादगी सहित यातायात शाखा के वरिष्ठ अधिकारी और शहर के प्रमुख बस संचालक एवं ट्रांसपोर्ट अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यात्रियों और नागरिकों की सुरक्षा सबसे ऊपर है। सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करना होगा। उन्होंने बस संचालकों को तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित निर्देश दिए: हर बस में कार्यशील जीपीएस और सीसीटीवी अनिवार्य, कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग हो अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट-एड बॉक्स और इमरजेंसी गेट हर बस में मौजूद रहें बसों की फिटनेस और निर्धारित मानकों की नियमित जांच हो ड्राइवरों का वैध हैवी लाइसेंस, आंखों की जांच और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी चालक-परिचालकों का अपराधिक रिकॉर्ड न हो, इसकी पुष्टि जरूरी उल्लंघन करने वाले चालक, परिचालक के साथ-साथ बस मालिकों और संचालकों पर भी कानूनी कार्रवाई होगी। बैठक में बसों के सुरक्षित परिचालन के लिए विस्तृत एसओपी सभी संचालकों को दी गई। सभी से इन निर्देशों का पालन करने के लिए शपथ-पत्र भी लिया गया। यातायात पुलिस जल्द ही विशेष अभियान चलाकर बसों की जांच करेगी। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बस संचालकों ने पुलिस के निर्देशों का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मंदसौर में नारकोटिक्स विंग की दो बड़ी कार्रवाई, 40 किलो डोडाचूरा व 44 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो तस्कर गिरफ्तार मध्यप्रदेश: भारतीय किसान संघ ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी