रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में बुधवार को एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जब दर्जनों ग्रामीण ढोल-नगाड़ों के साथ एक मृत व्यक्ति की ‘आत्मा’ लेने पहुंच गए। इस घटना ने अस्पताल स्टाफ और वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। मामला छावनी झोडिया गांव का है, जहां के रहने वाले शांतिलाल नामक व्यक्ति की कुछ दिन पहले कीटनाशक पीने से मौत हो गई थी। उन्हें इलाज के लिए इसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया था। बुधवार को उनके परिजन, पुजारी और गांव के अन्य लोग आत्मा लेने के लिए अस्पताल के मुख्य द्वार पर जमा हो गए। मृत व्यक्ति की ‘आत्मा’ लेने ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे परिजन, पुजारी भी साथ मौजूद, एक घंटे की मनुहार, मध्य प्रदेश का मामलाअस्पताल के बाहर हुई पूजा-पाठजब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अस्पताल के अंदर जाने से रोका, तो उन्होंने परिसर के बाहर ही वार्ड के सामने रिलीचुअल्स शुरू कर दिए। परिवार ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और कथित तौर पर आत्मा को अपने साथ चलने के लिए मनाया। करीब एक घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद वे ढोल बजाते हुए आत्मा को लेकर गांव के लिए रवाना हो गए। रतलाम के मां महालक्ष्मी मंदिर में शुरू हुआ दिवाली उत्सव, देश का इकलौता मंदिर जहां भक्तों द्वारा हीरे, जवाहरात और नोटों से की जाती है सजावट‘यह हमारी परंपरा है’मृतक के परिजन भूरालाल ने बताया कि यह उनकी सामुदायिक परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की मृत्यु घर से बाहर होती है, उसकी आत्मा को उसी स्थान से मान-मनुहार कर वापस लाया जाता है। “हमारे परिवार के शांतिलाल की मृत्यु यहीं हुई थी। हमारी परंपरा है कि जहां व्यक्ति की मृत्यु होती है, वहां से उसकी आत्मा को मान-मनुहार करके ले जाया जाता है। इसके बाद गांव में उसकी ‘गादिया’ (प्रतिमा) स्थापित की जाएगी।” — भूरालाल, परिजन इस परंपरा के तहत गांव में मृतक की प्रतिमा स्थापित की जाती है, जिसके लिए आत्मा को लाना जरूरी माना जाता है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश : सर्दी के मौसम में भी गणवेश प्रोटोकॉल सख्त, अलग रंग-डिज़ाइन की यूनिफॉर्म पर रोक.! जनेह पुलिस द्वारा नशीली कफ सिरप की बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश।