जनेह । थाना प्रभारी जनेह उपनिरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल एवं उनकी टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट में 4 माह से फरार चल रहे आरोपी आशीष प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 10/07/2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई है कि दो व्यक्ति जिनकी उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष है एक काले नीले रंग की हीरो स्पलेन्डर मोटरसाइकिल क्र. UP-70 GV- 0038 से एक नीले रंग का झोला जिसमे महारानी चाय लिखा है उस झोला मे नशीली कफ सीरफ बिक्री हेतु लेकर शंकरगढ से चन्दपुर तरफ जाएगे। रिपोर्ट की रोजनामचा डालकर उपस्थित स्टाफ प्र. आर. धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, प्र.आर. श्यामलाल पाठक, आर.अतुल सिह, आर. अखिलेश मौर्य एवं स्वतंत्र साक्षी मनीष तिवारी पिता छोटेलाल तिवारी उम्र 32 वर्ष निवासी चन्दपुर थाना जनेह जिला रीवा ) एवं बृजनन्दन वर्मा पिता दयानन्द वर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी जनेह थाना जनेह जिला रीवा म.प्र. को साथ लेकर मुखबिर की सूचना बताये अनुसार खभरा बस्ती के पास दो व्यक्ति जिनकी उम्र 20-25 वर्ष की थी को मो.सा. क्र. UP- 70-GV- 0038 में दस्तयाब हुये। जिनसे एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार अवगत कराकर विधिवत तलाशी ली गई। जिनके कब्जे से बैग मे विंग्स ओनरेक्स कफ सिरफ की कुल 119 शीशिया कीमत 23205 रूपये बरामद हुई। जिनको रखने एवं परिवहन करने के कोई वैध कागजात आरोपीगण के द्वारा पेश नही किया गया। जो मौके पर ही विधिवत पंचनामा कार्यवाही कर अवैध नशीली कफ सिरफ को जप्त किया गया एवं आरोपीगण प्रतीक कोरी पिता पन्नालाल कोरी उम्र 25 वर्ष निवासी झोटिया थाना जनेह जिला रीवा म.प्र. एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम रवि आदिवासी पिता जयनारायण आदिवासी उम्र 19 वर्ष निवासी डाढाकला थाना जनेह जिला रीवा म.प्र. को गिरफ्तार कर आरोपीगणों का मेमोरेण्डम लेख किया गया। जो आरोपीगण के द्वारा अपने मेमोरेण्डम में उक्त नशीली कफ सिरफ आशीष प्रताप सिंह उर्फ जानी पिता भोला सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी पुराना फाफामऊ थाना फाफामऊ जिला प्रयागराज उ.प्र. से लाना बताया गया था। View this post on Instagram मामले में फरार चले रहे आरोपी आशीष प्रताप सिंह को जनेह पुलिस द्वारा दिनांक 19/11/2025 को रीवा से दस्तयाब कर अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ कर मेमोरेण्डम लेख किया गया तो उसने जुर्म से स्वीकार किया। जिस पर थाना में अपराध क्र. 151/25 धारा- 8, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट 5/13 औषधि (नियंत्रण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।जिसे दिनांक 19/11/2025 को माननीय विशेष न्यायालय एनडीपीएस एक्ट रीवा में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में जनेह थाना प्रभारी उप निरी. कन्हैया सिंह बघेल, उप निरी. बालकेश सिंह, सउनि विमल सिंह, आर. 1152 अतुल सिंह, आर. 127 अनुज द्विवेदी, आर. 129 रवि द्विवेदी तथाविशेष भूमिका सायबर सेल रीवा निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, आर. सुभाष भारती का सराहनीय भूमिका थी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मृत व्यक्ति की ‘आत्मा’ लेने ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे परिजन, पुजारी भी साथ मौजूद, एक घंटे की मनुहार विश्व पर्यटक स्थल मांडू में विश्व धरोहर सप्ताह के तहत चित्रकला प्रतियोगिता हुई संपन्न
You must be logged in to post a comment.