इंदौर। प्रदीप चौधरी।। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में 21 साल के युवक अभिषेक प्रजापत ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की लगातार धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर 14 नवंबर को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने पुलिस को प्रेमिका के वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग सौंपी है, जिसमें वह अभिषेक को फांसी लगाने, तलवार से गला काटने और पेट में तलवार घोंपने जैसे भयावह तरीकों से आत्महत्या करने की धमकी दे रही है। परिजनों का आरोप है कि प्रेमिका लंबे समय से अभिषेक को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। वह वीडियो कॉल पर बार-बार आत्महत्या करने की धमकी देती थी और अभिषेक को भी वैसा ही करने के लिए उकसाती थी। परिजनों के मुताबिक, इन धमकियों और दबाव से तंग आकर ही अभिषेक ने यह कदम उठाया। घटना के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है।परदेशीपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और परिजनों द्वारा सौंपे गए वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की गहन पड़ताल कर रही है कि क्या प्रेमिका की धमकियां और उकसावा आत्महत्या के लिए प्रत्यक्ष कारण बने। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के बाद तय होगी।फिलहाल पुलिस ने प्रेमिका का नाम उजागर नहीं किया है और न ही उसे हिरासत में लिया गया है। मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने (IPC 306) का केस दर्ज होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चंदननगर पुलिस की सतर्कता: ऑटो में छूटा कीमती बैग बरामद, यात्री को लौटाए 1.25 लाख के सामान भोपाल। 15 साल पुरानी बसें अब नहीं चलेंगी: परिवहन विभाग का सख्त आदेश