इंदौर। चंदननगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक यात्री का ऑटो में छूटा कीमती बैग बरामद कर लिया, जिसमें तीन मोबाइल फोन और आधा तोला सोने के कान के टॉप्स शामिल थे। कुल अनुमानित कीमत करीब 1.25 लाख रुपये की इस सामग्री को सुरक्षित रूप से मालिक को सौंप दिया गया। पुलिस उपायुक्त जोन-4 आनंद कलादगी, अतिरिक्क पुलिस उपायुक्त दीशेष अग्रवाल के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त शिवेन्दू जोशी व थाना प्रभारी इन्द्रमणि पटेल के नेतृत्व में यह सफल अभियान चलाया गया। यात्री द्वारा सामान गुम होने की सूचना मिलते ही हाजिरी अधिकारी ने बीट सिरपुर पर तैनात आरक्षक हरिसिंह राजपूत और आरक्षक श्यामसुंदर सिंह जादौन को तुरंत कार्रवाई के लिए लगाया। टीम ने थाना चौराहा क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज से ऑटो चालक की पहचान की और शीघ्र ही उसके निवास पहुंचकर वाहन की तलाशी ली। जांच में ऑटो की पिछली सीट के पीछे यात्री का बैग मिला, जो पूरी तरह सुरक्षित था। ऑटो चालक अलीम खान पुत्र सलीम खान (निवासी शालीमार पैलेस, चंदननगर) को इसकी कोई पूर्व जानकारी नहीं थी। बरामद सामग्री का सत्यापन कर इसे विधिवत यात्री को सौंपा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी इन्द्रमणि पटेल, उपनिरीक्षक सौरभ सिंह कुशवाहा, आरक्षक हरिसिंह राजपूत और आरक्षक श्यामसुंदर सिंह जादौन की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की मुस्तैदी से यात्रियों में विश्वास बढ़ा है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पश्चिम बंगाल: नॉर्थ 24 परगना के रहरा इलाके में जोरदार विस्फोट, इलाके में दहशत का माहौल इंदौरः प्रेमिका की धमकियों से तंग आकर युवक ने लगा ली फांसी