इंदौर। प्रदीप चौधरी।। स्वच्छता में नंबर-वन रहने वाले इंदौर में अब चूहों का नया संकट सामने आया है। शहर के प्रमुख रीगल चौराहे पर बने गार्डन और फुटपाथ के नीचे चूहों ने सैकड़ों बिल बना लिए हैं। इन बिलों ने जमीन की नींव को इतना कमजोर कर दिया है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। गुरुवार को नगर निगम की टीम ने निरीक्षण किया तो कैमरे के सामने ही चूहे उछल-कूद करते नजर आए। हाल ही में शास्त्री ब्रिज पर सड़क धंसने की घटना के बाद नगर निगम ने शहर के सभी प्रमुख पुलों और चौराहों की जांच शुरू की थी। इसी कड़ी में एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर अधिकारियों की टीम के साथ रीगल चौराहा पहुंचे। यहां का नजारा देखकर सभी दंग रह गए। गांधी प्रतिमा वाले गार्डन में जगह-जगह चूहों के बिल दिखाई दिए। चूहों ने जमीन के अंदर सुरंगें बना रखी हैं, जिससे फुटपाथ और गार्डन की नींव खोखली हो चुकी है। कैमरे में कैद हुई चूहों की उछल-कूदटीम के सामने ही दर्जनों चूहे बिलों से बाहर निकलकर इधर-उधर दौड़ते दिखे। यह दृश्य कैमरे में भी कैद हो गया। अधिकारी इसे देखकर हैरान थे कि शहर के सबसे व्यस्त और प्रतिष्ठित चौराहे पर चूहों ने इस कदर कब्जा जमा लिया है। रीगल चौराहा वह स्थान है जहां बड़े-बड़े आयोजन होते हैं और हजारों लोग रोज गुजरते हैं। विशेषज्ञों को बुलाने का फैसलानिगम अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिया है। एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने कहा, “चूहों के कारण नींव कमजोर होना गंभीर मामला है। हम विशेषज्ञों की टीम बुलाएंगे जो नुकसान का आकलन करेंगे और सुरक्षित तरीके से चूहों का खात्मा करेंगे।” अधिकारी ने बताया कि जल्द ही कीटनाशक और अन्य उपाय अपनाए जाएंगे ताकि आगे कोई हादसा न हो। शास्त्री ब्रिज की घटना के बाद अब रीगल चौराहे का मामला सामने आने से नगर निगम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शहरवासियों ने भी चिंता जताई है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा नुकसान हो सकता है। अब सबकी निगाहें निगम की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर : क्राइम ब्रांच ने 3 किलो गांजा के साथ पकड़ा तस्कर, एक्टिवा भी जब्त किरायेदार-मजदूरों की जानकारी छिपाने पर 11 पर कार्रवाई