इंदौर, आमिर खान।। क्राइम ब्रांच इंदौर ने मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 3 किलो 30 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त माल की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 80 हजार रुपये आंकी गई है, जबकि गांजा और दोपहिया वाहन की कुल कीमत 1.60 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बब्लू उर्फ विजय पनिहार (28 वर्ष), निवासी खजराना, इंदौर के रूप में हुई है। वह रंगाई-पुताई का दिहाड़ी मजदूर है और केवल 9वीं कक्षा तक पढ़ा है। आरोपी पर पहले भी इंदौर शहर में मारपीट के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर शहर में नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। View this post on Instagram घटना कैसे हुई?पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की टीम शहर में मादक पदार्थ तस्करों पर नजर रखे हुई थी। 12 नवंबर की रात एमआर-4 रोड, भंडारी पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति एक्टिवा स्कूटर पर संदिग्ध हालत में दिखा। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में स्कूटर पर रखी सफेद बोरी से 3 किलो 30 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह यह माल ऊंचे दामों पर बेचने वाला था। क्या जब्त हुआ? 3 किलो 30 ग्राम अवैध गांजा (बोरी सहित) एक एक्टिवा स्कूटरकुल कीमत : 1.60 लाख रुपये से अधिक क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 196/2025, धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। क्राइम ब्रांच ने शहरवासियों से अपील की है कि मादक पदार्थों की किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। (क्राइम ब्रांच, पुलिस कमिश्नरेट इंदौर)“आपकी सुरक्षा — हमारा संकल्प” Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जेएनयू : छात्रों ने आरएसएस/एबीवीपी, प्रशासन और केंद्र सरकार की तिकड़ी को हराया चूहों का आतंक: रीगल चौराहे पर सैकड़ों बिल, नींव कमजोर होने से मंडराया खतरा