इंदौर। शहर में चोरी और नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशों के तहत थाना परदेशीपुरा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी चोरी की घटना का महज 24 घंटे में पर्दाफाश किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर 13 लाख रुपये के गहने बरामद कर लिए गए। चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्य आरोपी फरियादी का सगा भतीजा निकला, जिसने अपने चाचा के घर से 47 हजार रुपये नकद और कीमती गहने चुराए थे।

घटना 24 अक्टूबर 2025 की है। फरियादिया जयश्री ने थाना परदेशीपुरा में शिकायत दर्ज कराई कि वे पूरे परिवार के साथ दो दिन के लिए सप्तशृंगी मंदिर, जलगांव (महाराष्ट्र) दर्शन को गई थीं। 26 अक्टूबर को घर लौटीं तो पीछे की खिड़की खुली मिली और अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। इसमें रखे सोने के गहने—एक मंगलसूत्र, तीन जोड़ी बाले, एक जोड़ी झुमकी, एक चेन, एक जोड़ी टॉप्स, तीन अंगूठियां, दो चूड़ियां और ओमपान डिजाइन का एक लॉकेट—कुल लगभग 13 लाख रुपये कीमत के साथ 47 हजार रुपये नकद गायब थे। शिकायत पर अपराध क्रमांक 525/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस उपायुक्त जोन-2 कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-2 अमरेंद्र सिंह के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त परदेशीपुरा हिमानी मिश्रा के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी आरडी कानवा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने मजबूत सूचना तंत्र और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरियादी के भतीजे आतिश खोपड़े को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आतिश ने कबूल किया कि चाचा-चाची के बाहर जाने की जानकारी थी। इसलिए दूसरे दिन दोस्त रोहित देवड़ा और कार्तिक प्रजापत की मदद से पीछे की खिड़की से घुसे, लॉकर तोड़ा और गहने-नकदी चुरा ली। नकदी दारू पार्टी में उड़ा दी। सख्ती से पूछताछ पर तीनों आरोपियों से 13 लाख रुपये के सभी गहने बरामद कर लिए गए। आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अन्य वारदातों की पूछताछ भी जारी है।

गिरफ्तार आरोपी :

  1. आतिश खोपड़े, निवासी परदेशीपुरा, इंदौर
  2. रोहित देवड़ा, निवासी परदेशीपुरा, इंदौर
  3. कार्तिक प्रजापत, निवासी परदेशीपुरा, इंदौर

इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी आरडी कानवा, सउनि कुलदीप भदौरिया, प्रधान आरक्षक राजकुमार दुबे, देवीसिंह मीणा, आरक्षक जैवेंद्र गुर्जर और जितेंद्र राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading