इंदौर। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह द्वारा कमिश्नरेट में छल-कपट और आर्थिक ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के तहत क्राइम ब्रांच की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीमों को शिकायतों पर फौरन एक्शन के लिए तैनात किया गया है।

इसी क्रम में क्राइम ब्रांच की ईओडब्ल्यू टीम ने ऑनलाइन ठगी और आर्थिक अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए कृषि भूमि को अवैध रूप से बेचकर करोड़ों रुपये की ठगी की थी।

आरोपियों के नाम :

  1. चंदन पिता स्व. प्रभुलाल,
  2. मेहरबान सिंह पिता प्रभुलाल,
  3. सीमाबाई पति दशरथ,
  4. कृष्णाबाई पति मोहनलाल,
  5. प्रवीण पूनमचंद,
  6. प्रवीण सिसोदिया।

घटना का विवरण :
आवेदक विशाल सिंह ने क्राइम ब्रांच इंदौर को शिकायत दी कि आरोपियों ने फर्जी अनुबंध और मानचित्र बनाकर करोड़ों रुपये की जमीन पर धोखाधड़ी, कूटरचना और कब्जा किया। जांच में पता चला कि आरोपियों ने संगठित होकर सिविल वाद लंबित रहते हुए तथ्य छिपाए, कूटरचित अनुबंध पत्र और अवैध कॉलोनी का नक्शा तैयार किया। इसके बाद तीसरे पक्ष को जमीन बेचकर रजिस्ट्री कराई और कुल 3.62 करोड़ रुपये का अवैध लाभ कमाया। यह आपराधिक षड्यंत्र कूटरचित दस्तावेजों से अंजाम दिया गया।

क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर टीम की मदद से आरोपी प्रवीण सिसोदिया व प्रवीण पूनमचंद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर षड्यंत्रपूर्वक जमीन की धोखाधड़ी कर रहे थे। आरोपियों से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं, पूछताछ जारी है।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 188/25 धारा 318(4), 340(2), 336(3), 338, 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज। आरोपियों से अन्य ठगी की घटनाओं के खुलासे की संभावना है।

टीम की भूमिका :
क्राइम ब्रांच इंदौर की ईओडब्ल्यू इन्वेस्टिगेशन टीम का विशेष योगदान रहा।

अग्रिम कार्रवाई :
आरोपियों की पुलिस रिमांड लेकर सहयोगियों, बैंक खातों और दस्तावेजों की जांच चल रही है।

क्राइम ब्रांच, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट
“आपकी सुरक्षा – हमारा संकल्प”

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading