इंदौर। प्रदीप चौधरी। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में 77वें बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के नवआरक्षकों की सांस्कृतिक संध्या का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) राजाबाबू सिंह (भा.पु.से.) की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक आर.ए.पी.टी.सी. डी.एस. भदौरिया (भा.पु.से.), डिप्टी कमांडेंट बी.एस.एफ. लक्ष्मण सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार वर्मा (भा.पु.से.) के सफल निर्देशन में आयोजित इस संध्या में बड़ी संख्या में नवआरक्षकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान 77वें सत्र के प्रशिक्षुओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण : आंतरिक लिखित परीक्षा के प्रत्येक प्रश्नपत्र में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वालों को शारीरिक क्षमता, निशानेबाजी, भाषण, निबंध, सांस्कृतिक गतिविधियां, 5 किमी दौड़ एवं 18 किमी पैदल चाल में सर्वोत्तम (महिला/पुरुष) खेल में सर्वश्रेष्ठ टोली नंबर-4 के सभी प्रशिक्षुओं को आर्ट एंड क्राफ्ट, क्लब एक्टिविटी, साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एवं अन्य प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र, शील्ड और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। महाविद्यालय के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजाबाबू सिंह ने ‘सांदीपनि स्मृति मार्गदर्शिका’ का विमोचन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद सभी प्रशिक्षुओं के साथ माननीय अतिथियों का सह भोज आयोजित हुआ। समापन पर पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रचना भदौरिया एवं गीता चौहान ने आमंत्रित अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा महाविद्यालय की पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा चोरी की घटना का 24 घंटे में पर्दाफाश, फरियादी का सगा भतीजा निकला मुख्य सरगना इंदौर: राजकुमार ब्रिज पर बस ने पल्सर को मारी टक्कर, 50 वर्षीय की मौत, एक घायल