संजय वर्मा आष्टा।। ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस द्वारा स्थानीय कम्युनिटी हॉल में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दोनों महान नेताओं को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन भेंट किए। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी भारत की प्रथम एवं अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं, जिन्होंने अपने दृढ़ नेतृत्व और साहसिक निर्णयों से देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई और राष्ट्रहित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए।एआईसीसी सदस्य हरपाल ठाकुर ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए कहा कि वे स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख योद्धा थे, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अमिट योगदान दिया। कानून की शिक्षा पूरी करने के बाद वकालत छोड़कर महात्मा गांधी के नेतृत्व में आंदोलनों में कूद पड़े। खेड़ा सत्याग्रह और बारदोली सत्याग्रह जैसे महत्वपूर्ण आंदोलनों में उनकी भूमिका अविस्मरणीय रही। दृढ़ संकल्प के लिए ‘लोह पुरुष’ कहे जाने वाले पटेल ने स्वतंत्र भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के रूप में रियासतों का एकीकरण कर राष्ट्र को मजबूत आधार प्रदान किया।वक्ताओं ने दोनों नेताओं के जीवन, संघर्ष और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सरदार पटेल के भारत एकीकरण और इंदिरा गांधी के सशक्त नेतृत्व की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। उपस्थितजनों से अपील की गई कि वे इन महापुरुषों के सिद्धांतों को जीवन में अपनाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें।कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार, एआईसीसी सदस्य हरपाल ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद खान गुड्डू, जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह चौहान, घनश्याम जांगड़ा, सुनील कटारा, राजकुमार मालवीय, नरेंद्र कुशवाह, रामचरण दवरिया, मशूद खान, कमल सेठ, टोनी कोठारी, दिलीप मालवीय, शंकर सक्सेना, रिजवान माहिर, शंकर सोनी, नासिर मसूदी, अजय भाटी, दिग्गराज ठाकुर, नारायण सिंह गवाखेड़ा, गोविंद पांचाल, लड़ सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महापौर के तेवर तीखे, संबंधित अधिकारियों बोले कि सड़क बनने से पहले ही सोच लेते, बनने के बाद खुदाई करना कहां की समझदारी क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में कृषि भूमि पर कूटरचित दस्तावेजों की सहायता से अवैध लाभ अर्जित करने वाले कॉलोनाइजर गिरफ्तार