इंदौर पुलिस ने अवैध ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों, हरि गोयल (निवासी ऑरेंज ऑडिसी मल्टी, नवलखा) और रोहित अग्रवाल (निवासी 60 फीट रोड, गौशाला के पास) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गोयल रेजेन्सी, इंदौर में दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया। जब्त सामग्रीआरोपियों के कब्जे से एक लेनोवो लैपटॉप, 8 मोबाइल फोन, माउस, चार्जर, केबल, की-बोर्ड, मॉनिटर, एक्सटेंशन बोर्ड, इलेक्ट्रॉनिक लकड़ी का बोर्ड और 2200 रुपये नकदी जब्त की गई। सट्टे का तरीकाआरोपी ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने के लिए आईडी बांटकर और बैंक खातों के माध्यम से लेन-देन करते थे। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त जोन-02 कुमार प्रतीक, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त कुंदन मंडलोई के मार्गदर्शन में थाना तिलक नगर की टीम ने यह कार्रवाई की। कार्रवाई का विवरण29 अक्टूबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि गोयल रेजेन्सी में एक मकान में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चल रहा है। थाना प्रभारी तिलक नगर के नेतृत्व में गठित टीम ने दबिश दी और दोनों आरोपियों को पकड़ा। उनके खिलाफ धारा 3/4 म.प्र. पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। प्रकरण की विवेचना जारी है। पुलिस टीम की भूमिकाइस कार्रवाई में ए.एस.आई. महेंद्र कनासे, प्र.आर. मुजफ्फर, प्र.आर. रोशन, प्र.आर. भोला यादव, आर. नवीन और आर. नवरतन परमार की सराहनीय भूमिका रही। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 22.18 ग्राम MD ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार इज्तिमा: 14 नवंबर से 17 तक14 लोगों से हुई थी शुरुआत