इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कमल डुडवे, निवासी चंदन नगर, इंदौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 22.18 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD” (अंतरराष्ट्रीय कीमत 2,20,000 रुपये) और एक दोपहिया वाहन जब्त किया गया। घटना फूटी कोठी ब्रिज के नीचे हुई, जहां संदिग्ध अवस्था में खड़े कमल डुडवे ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। आरोपी का कबूलनामापूछताछ में कमल ने बताया कि वह सस्ते दामों पर MD ड्रग्स खरीदकर इंदौर में नशे के आदी लोगों को अधिक कीमत पर बेचकर अवैध लाभ कमाता था। आरोपी अनपढ़ है और दिहाड़ी पर हम्माली का काम करता है। पुलिस कार्रवाईपुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर के निर्देश पर क्राइम ब्रांच लगातार मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कस रही है। इस कार्रवाई में थाना अपराध शाखा ने अपराध क्रमांक 187/2025, धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू की है। जब्त सामग्री 22.18 ग्राम MD ड्रग्स (कीमत 2,20,000 रुपये) एक दोपहिया वाहन पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि इस तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया जा सके। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एलआईसी को अडानी का पक्ष लेने के लिए मजबूर किया मोदी सरकार ने इंदौर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, तिलक नगर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा