सिर में गेंद लगने से एक 17 वर्षीय युवा क्रिकेटर की मौत दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई बेन ऑस्टिन कथित तौर पर मंगलवार की दोपहर मेलबर्न के फर्नट्री गली स्थित वैली ट्यू रिजर्व में अभ्यास कर रहे थे, इसी दौरान ये दिल दहला देने वाली घटना घटी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ये खिलाड़ी हेलमेट पहनकर नेट्स में एक स्वचालित बॉलिंग मशीन से अभ्यास कर रहा था। इसी दौरान उसे सिर और गर्दन पर गेंद लग गईं। इसके बाद उसके साथी उसे तत्काल गंभीर हालत में मोनाश मेडिकल सेंटर ले गए। जहां इलाज के दौरान बुधवार को इस क्रिकेटर ने दम तोड़ दिया। इस घटना से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। फर्नट्री गली क्रिकेट क्लब ने गुरुवार सुबह एक बयान जारी करते हुए बेन की मौत की पुष्टि की है। इसके साथ ही कहा कि पूरा क्रिकेट समुदाय इस घटना से स्तब्ध है। क्लब ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बेन के निधन से हम बेहद स्तब्ध हैं और उनके निधन का प्रभाव हमारे क्रिकेट समुदाय के सभी लोगों पर पड़ेगा। हमारी संवेदनाए और प्रार्थनाएं उनके परिजन जेस, ट्रेसी, कूपर और जैक, उनके दोस्तों और उन सभी के साथ हैं, जो बेन को जानते थे और जो खुशी उन्होंने लाई थी। बेन को उनके क्लब ने एक स्टार क्रिकेटर, बेहतरीन लीडर और एक बेहतरीन युवा बताया। उन्होंने मुलग्रेव और एल्डन पार्क क्रिकेट क्लबों का भी प्रतिनिधित्व किया और वेवर्ली पार्क हॉक्स के लिए जूनियर फुटबॉल भी खेला। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इज्तिमा: 14 नवंबर से 17 तक14 लोगों से हुई थी शुरुआत इंदौर: युवती के साथ मुस्लिम युवक पकड़े जाने पर बजरंग दल ने की पिटाई, पुलिस ने दर्ज किया केस