इंदौर, प्रदीप चौधरी।। : इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र की पवनपुरी कॉलोनी में उस वक्त हंगामा मच गया, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक को युवती के साथ घर में पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। युवक की पहचान समीर खान के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, दोनों आपसी जान-पहचान के चलते मिल रहे थे, लेकिन बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताकर हंगामा खड़ा किया। घटना की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और युवक को घर से बाहर निकालकर उसकी पिटाई की। इस दौरान उन्होंने धार्मिक नारे लगाते हुए युवक का वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची आजाद नगर थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर युवक को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पुलिस ने शांति भंग की आशंका के तहत समीर के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि युवती बालिग है और दोनों की मुलाकात आपसी सहमति से हुई थी। इसके बावजूद, बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा की गई पिटाई और भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने के मामले में जांच शुरू की गई है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर पिटाई करने वालों की पहचान कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्रिकेटर बेन ऑस्टिन की सिर पर गेंद लगने से मौत, क्रिकेट जगत में फैली शोक की लहर भोपाल: कोलार में भाजपा नेता पर हमला, पुलिस की सुस्ती से कार्यकर्ताओं में आक्रोश, थाने का घेराव