इंदौर: शहर में सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में इंदौर ट्रैफिक पुलिस निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में ट्रैफिक पुलिस ने व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 7049107620 शुरू किया है, जिसके माध्यम से नागरिक यातायात संबंधी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। 21 अक्टूबर 2025 को इस हेल्पलाइन पर कुल 6 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 का तत्काल समाधान कर दिया गया। शिकायतों में शामिल थीं: ब्रिज के डिवाइडर पर रखे गमलों से दुर्घटना का खतरा। चलती कार (MP09DC8139) की छत पर पटाखे फोड़ने के वीडियो पर कार्रवाई (मंदसौर का मामला, जहां चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई)। महूँ में यातायात व्यवस्था की समस्या। ब्रिज पर वाहनों की अवैध पार्किंग से जाम। पेड़-पौधों के कारण नो एंट्री बोर्ड न दिखना। दुकानों/रेस्टोरेंट के बाहर अवैध पार्किंग। इनमें से 3 शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। शेष 3 शिकायतों पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर कार्रवाई जारी है। हेल्पलाइन की उपलब्धि: हेल्पलाइन शुरू होने से अब तक कुल 585 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 561 का त्वरित समाधान किया जा चुका है। शेष 24 शिकायतों पर भी कार्रवाई प्रगति पर है। इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में सहयोग करें और किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 7049107620 पर संपर्क करें। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुरानी रंजिश को लेकर बीच बचाव करने गए पूर्व बीडीसी पर किया गया जानलेवा हमला इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 12.70 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार