इंदौर: इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चीनू उर्फ अभिषेक सिरसिया को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 12.70 ग्राम ब्राउन शुगर (अंतरराष्ट्रीय कीमत 1,30,000 रुपये) और एक हीरो स्प्लेंडर गाड़ी (कुल मशरूका 1,80,000 रुपये) जप्त की गई। घटना विवरण: पुलिस आयुक्त के निर्देश पर क्राइम ब्रांच ने एमआर 04 रोड, राजकुमार सब्जी मंडी क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की जांच के दौरान आरोपी को पकड़ा। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने वाले चीनू को घेराबंदी कर रोका गया। तलाशी में उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई। आरोपी का कबूलनामा: पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे की लत के चलते सस्ते दाम पर मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर बेचता था। वह मजदूरी करता है और 8वीं तक पढ़ा है। उसके खिलाफ पहले भी इंदौर में आधा दर्जन अपराध दर्ज हैं। पुलिस कार्रवाई: क्राइम ब्रांच ने अपराध क्रमांक 183/2025, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन से बेहतर यातायात प्रबंधन बैंकों पर विदेशी स्वामित्व के लिए खोले जा रहे दरवाज़े!