थाने में शिकायत हुई दर्ज, फरियादी ने न्याय की लगाई गुहार।

पनवार  । रीवा जिला के पनवार थाना अंतर्गत मौहरिया टोला में 19 अक्टूबर 2025 को दो पक्षो के बीच विवाद चल रहा था उसी बीच फरियादी व पूर्व बीडीसी हुए सतीश कुमार कोल पिता रामशिरोमणि कोल उम्र 42 वर्ष निवासी मौहरिया थाना पनवार जिला रीवा (म.प्र.) जा रहे थे। झगड़ा देख दोनो पक्षो को समझाने के गए तो विवाद छोड़ सतीश कोल के साथ मारपीट करने लगे और उसी दौरान राहुल कोल ने लाठी से प्रहार कर दिया। लाठी के प्रहार से सतीश कोल के सिर पर गहरी चोट लगी थी।

जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा भेजा गया जहा पर फरियादी के सिर पर 8 टांके लगे हुए है।

फिलहाल पनवार थाने में मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया है।

वही फरियादी सतीश कोल ने बताया कि दिनांक 19/10/2025 को शाम 06.30 बजे के लगभग मेरे बाबा के लड़का राजकुमार कोल एवं गांव के केदार कोल के घर वालो से विवाद हो रहा था उसी दौरान वहा से गुजर रहा था तो मैं बीच बचाव करने गया तो वहां पर उपस्थित राहुल कोल, अशोक कोल, केशव प्रसाद कोल द्वारा मुझे मां बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगे। जब मैं उन लोगों गाली देने से मना किया तो तीनो ने मुझसे लपटकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। तभी राहुल कोल ने लाठी से सिर पर प्रहार कर दिया ।

जिसे गांव के ही बाबूलाल कोल, मंगलेश कोल एवं राजकुमार कोल ने आकर मुझे बीच बचाव किये।

वही फरियादी ने बताया कि तीन से चार माह पूर्व इन लोगो के सह पर मेरी लड़की को भगाया गया था जिसमे इनकी गाड़ी का प्रयोग किया था उसी रंजिश को लेकर मेरे ऊपर प्रहार किया गया। जिसे लेकर फरियादी सतीश कुमार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading