इंदौर: प्रदीप चौधरी। शहर में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशों के तहत परदेशीपुरा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुख्यात बदमाश आशीष पाल (35 वर्ष, निवासी फिरोज गांधी नगर, परदेशीपुरा) को गिरफ्तार किया है। आशीष पाल डकैती की योजना बनाने के मामले में फरार चल रहा था और इसे 10 अक्टूबर 2025 की देर रात पंचवटी लसुडिया, इंदौर से धर दबोचा गया। पुलिस को 6 अक्टूबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर एमआर 04 रोड, सांई मंदिर के पास चार बदमाशों—आदर्श तिवारी (25 वर्ष), राज वर्मा (25 वर्ष), राकेश रायकवार (24 वर्ष), और नागेश वाघ (32 वर्ष)—को डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार किया गया था। ये बदमाश बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और तड़तड़ीदार चाकुओं का उपयोग कर सुनसान स्थानों पर राहगीरों से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। उस दौरान मुख्य सरगना आशीष पाल अंधेरे का फायदा उठाकर नाले में कूदकर भाग निकला था। आशीष पाल एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ 40 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पिछले एक महीने में ही उसने 3 अपराधों को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल और चाकू बरामद किए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी परदेशीपुरा निरीक्षक आर.डी. कानवा, उपनिरीक्षक दीपक जामोद, प्रधान आरक्षक देवीसिंह मीणा, देवेंद्र यादव, राजकुमार दुबे, आरक्षक जैवेंद्र गुर्जर, जितेंद्र राजपूत, विकास सिंह, दिनेश गोलाने, जितेंद्र रावत, मोहर सिंह, सैनिक अश्नविन गायकवाड, और सायबर सेल झोन-2 के आरक्षक विनीत व प्रवीण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध: रेयर अर्थ प्रतिबंध से सोयाबीन विवाद तक बड़नगर में मारपीट के वायरल वीडियो पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: पांच लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, चार बाल अपचारियों के परिजनों को समझाइश