उज्जैन: जिला उज्जैन के बड़नगर थाना क्षेत्र में भजन संध्या के दौरान हुई मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर त्योहारों और सोशल मीडिया पर उपद्रव करने वालों पर सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई के आदेश के तहत यह कदम उठाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार और उनकी टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। घटना का विवरणदिनांक 09 अक्टूबर 2025 को रात करीब 1:00 बजे गांधी चौक पर सांवरिया सेठ की भजन संध्या के बाद तेजाजी चौक पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों के बीच शराब के नशे में आपसी विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बड़नगर पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए 11 अक्टूबर 2025 को त्वरित कार्रवाई की। आरोपियों पर कार्रवाईपुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पांच व्यक्तियों को चिह्नित किया, जिनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। ये व्यक्ति हैं: पीयूष केवट, पिता सुरेश केवट राजेंद्र केवट, पिता हेमराज केवट नितिन उर्फ भूरा, पिता राजेश केवट राज, पिता अशोक केवट पीयूष बादशाह, पिता प्रेमचंद बादशाहसभी आरोपी मिर्ची बाजार, बड़नगर के निवासी हैं। इसके अतिरिक्त, चार बाल अपचारियों के परिजनों को थाने बुलाकर आवश्यक समझाइश दी गई और बाल अपचारियों को उनके माता-पिता के साथ रुखसत किया गया। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह गरवाल, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह राठौर, आरक्षक महेश मोर्य, नितेश रायकवार, रोहित मालवीय, कैलाश गरवाल, मनोज बैरागी, सूर्यकुमार, तोलाराम डोडियार और सैनिक अश्विन नरवरीया की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने इस कार्रवाई से यह संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर उपद्रव फैलाने वालों और कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में डकैती की साजिश रचने वाला कुख्यात बदमाश आशीष पाल पुलिस की गिरफ्त में यूरिया महुआ से बनी अवैध (जहरीली) शराब के कारोबारी आदतन अपराधी के विरुद्ध मनगवां पुलिस ने की कार्यवाही