सिरमौर। रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र से एक दर्दनांक घटना सामने आई है जहा पर डभौरा रोड में अचानक सामने–सामने दो मोटरसाइकिल की टक्कर से सड़क में गिरे घायल बाइक सवार नगरपरिषद सिरमौर के कर्मचारी को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि कर्मचारी का सिर एवं एक हाथ धड़ से अलग चकनाचूर होकर चिथड़े चिथड़े हो गए। खून से लथपथ सड़क में बिखरे शव को देखकर पहचानना मुश्किल हो रहा था यह दृश्य अत्यंत डरावना था। बताया जाता है कि नगर परिषद सिरमौर में पदस्थ स्वच्छता सहायक गौरव पांडेय और तराई अंचल जवा की तरफ से आ रहे 2 राजस्व कर्मचारियों की भिड़ंत हो गयी थी और दोनो मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिरे पड़े थे उसी वक़्त तेज रफ्तार से गुजर रहे ट्रक ने रौंदते हुए निकल गया।जहा पर नप. सिरमौर में पदस्थ कर्मचारी मौत हो गई और दोनो घायल राजस्व कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। जिन्हे उपचार के लिए रीवा रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सिरमौर थाना प्रभारी दीपक तिवारी, नप. अध्यक्ष संदीप सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी संतोष सिंह, समाजसेवी सुरेश मिश्रा, कर्मचारी संघ अध्यक्ष अश्वनी तिवारी ने पहुचकर तत्काल शव को पीएम हेतु अस्पताल भेजा गया। वही दुर्घटना कारित ट्रक को स्थानीय लोगो की मदद से पुलिस थाने में खड़ा किया गया है जबकि चालक एवं परिचालक घटना के बाद से फरार हो गए।उक्त ट्रक नगरपरिषद डभौरा अध्यक्ष का बताया जा रहा है। नगरपरिषद अध्यक्ष एवं मुख्य नगरपरिषद अधिकारी ने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया । प्रयागराज में होगा दाह संस्कार सड़क दुर्घटना में नप. सिरमौर में पदस्थ दैनिक कर्मचारी गौरव पांडेय पिता हरीश कुमार पांडेय निवासी वार्ड क्रमांक -10 का अंतिम संस्कार प्रयागराज में होगा।वही मृतक के घर में पत्नी एवं 2 नाबालिग पुत्रियां है। माता पिता एवम छोटे भाई के बनारस में होने से शव प्रयागराज ले जायेंगे जहां दाह संस्कार किया जाएगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में पूर्व CM दिग्विजय सिंह का भव्य स्वागत, शीतला माता बाजार रहा चर्चा में तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार परिवार को मारी ठोकर, एक की मौत