गंभीर रूप से घायल दो महिलाओ को संजय गांधी अस्पताल में कराया गया भर्ती सेमरिया । रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बीड़ा गांव में रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। बर्थडे पार्टी से लौट रहे स्कूटी सवार परिवार को तेज रफ्तार थार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों के विरोध और घेराबंदी के बाद थार चालक मृतक और घायलों को अपने वाहन से संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन अज्ञात थार वाहन और घायलों को छोड़कर फरार हो गया। मृतक के पिता ने बताया कि बेटे पुष्पेंद्र गौतम की मृत्यु हो गई एवं बेटी प्राची गौतम का हाथ और पैर टूट गया है और पत्नी केसकली गौतम को सिर में गंभीर चोट आई है। सभी स्कूटी से जन्मदिन पार्टी में गए थे वहां से वापस आ रहे थे तो रास्ते में थार वाले ने टक्कर मार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ट्रक के कुचलने से मोटरसाइकिल सवार नगरपरिषद कर्मचारी की मौत,पटवारी गंभीर रूप से घायल भारत की शानदार जीत और इंदौर में उत्साहपूर्ण जश्न
You must be logged in to post a comment.