इंदौर: आमिर खान: माता अहिल्या की नगरी इंदौर में शनिवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह के दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी देखी गई। चंदन नगर में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान चंदन नगर कब्रिस्तान कमेटी के अध्यक्ष हाजी इमामुद्दीन तिगाला और उनकी टीम ने दिग्विजय सिंह को कब्रिस्तान के लिए दी गई राशि के लिए आभार व्यक्त करते हुए पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कमेटी के साथ भविष्य के कार्यों पर भी चर्चा हुई। वहीं, इंदौर का शीतला माता बाजार एक बार फिर सुर्खियों में रहा। पूर्व CM दिग्विजय सिंह के इस क्षेत्र में पहुंचने की योजना थी, लेकिन किसी कारणवश वे सराफा क्षेत्र तक ही पहुंच सके। सराफा थाने पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस बीच, कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी भी की, जिससे माहौल गरमाया रहा। दिग्विजय सिंह ने इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू होते हुए शीतला माता बाजार में मुस्लिम कर्मचारियों को हटाने के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “भाजपा हमेशा धर्म के आधार पर समाज को बांटने का काम करती है।” उन्होंने मीडिया के सवालों का बेबाकी से जवाब देते हुए कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। इस दौरे के दौरान दिग्विजय सिंह ने शहर के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी सक्रियता दिखाई, जिससे इंदौर में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विजयवर्गीय का बयान: “कांग्रेस जितने पुतले जलाएगी, उतनी मेरी उम्र बढ़ेगी” ट्रक के कुचलने से मोटरसाइकिल सवार नगरपरिषद कर्मचारी की मौत,पटवारी गंभीर रूप से घायल