इंदौर, प्रदीप चौधरी।। इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में एक गरबा पंडाल में नाम बदलकर शामिल हुए मुस्लिम युवक को दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, युवक ने खुद को राहुल बताकर गरबा पंडाल में प्रवेश किया था। दल कार्यकर्ताओं ने संदेह होने पर युवक से उसकी आईडी मांगी और पूछताछ की। शुरुआत में युवक ने अपना नाम राहुल बताया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना असली नाम हामिद रजा होने की बात कबूल की। इसके बाद दल कार्यकर्ताओं ने युवक की पिटाई करने की कोशिश की और उसे खजराना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। राजेश दंडोतिया, पुलिस प्रवक्ता“हमें सूचना मिली थी कि एक युवक ने गलत पहचान देकर गरबा पंडाल में प्रवेश किया। हमने उसे हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है।” पुलिस ने इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है ताकि किसी भी तरह की अशांति को रोका जा सके। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर: 25 लाख की चरस के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार हिंदू जागरण मंच का आक्रोश: देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्दों पर सख्त कार्रवाई की मांग