प्रदीप चौधरी।। इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को 520 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है। राजेश दंडोतिया , एडिशनल डीसीपी क्राइम क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चित्रगुप्त चौराहा, निपनिया रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम दीपक कुशवाह बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 520 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह देश के विभिन्न राज्यों से सस्ते दामों में चरस खरीदकर इंदौर में अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करता था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इस बार हिंदी के बहाने नफरती उचक्कापन इंदौर: गरबा पंडाल में नाम बदलकर घुसे मुस्लिम युवक को दल ने पकड़ा, पुलिस के हवाले