हिंदू जागरण मंच ने हिंदू देवी-देवताओं और समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। मंच के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति, विजय कुमार, द्वारा की गई आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ तीव्र विरोध जताया है। इस पोस्ट में कथित तौर पर हिंदू धर्म की देवी-देवताओं के लिए अपशब्दों का उपयोग किया गया, आदिवासी समुदाय को “राक्षस जाति” और ब्राह्मणों को “षड्यंत्रकारी” जैसे शब्दों से अपमानित किया गया। साथ ही, हिंदू देवी के लिए “वैश्या” जैसे अशोभनीय शब्दों का प्रयोग कर हिंदू समाज की आस्था और भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई। हिंदू जागरण मंच ने इसे हिंदू धर्म और समाज के खिलाफ गंभीर अपराध मानते हुए चेतावनी दी है कि वह अब ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेगा। मंच के संयोजक मनीष ठाकुर, अशोक साहू, रितेश राय, राहुल राठौर और सूरज राठौर ने सोशल मीडिया सेल को लिखित शिकायत सौंपकर विजय कुमार के खिलाफ तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मंच ने स्पष्ट किया कि वह ऐसे मामलों को गंभीरता से लेगा और कानूनी मदद के जरिए दोषियों को सजा दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि भविष्य में कोई भी हिंदू आस्था के खिलाफ इस तरह का कृत्य करने की हिम्मत न करे। हिंदू जागरण मंच ने समाज से भी अपील की है कि वह ऐसी घटनाओं के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाए। इस मामले में सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, और हिंदू जागरण मंच ने इसे एक बड़े आंदोलन का रूप देने की बात कही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर: गरबा पंडाल में नाम बदलकर घुसे मुस्लिम युवक को दल ने पकड़ा, पुलिस के हवाले सोनम पर सितम क्यूं ..मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद हिरासत में