सर्टिफिकेट ऑफ एक्‍सीलेंस से सम्‍मानित

कलेक्‍टर श्री मीना को सौंपा गया सर्टिफिकेट

पेंशन नियामक प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 में अटल पेंशन योजना में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने के लिए बालाघाट जिले को सर्टिफिकेट ऑफ एक्‍सीलेंस से सम्‍मानित किया गया है। यह सर्टिफिकेट 03 सितम्‍बर को भोपाल के सयाजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्‍टर प्रतिनिधि के रूप में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री संजीव कुमार को प्रदान किया गया था। कलेक्‍टर श्री मृणाल मीना को अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने 25 सितम्‍बर को यह सर्टिफिकेट सौंपा। वर्ष 2024-25 में बालाघाट जिले को अटल पेंशन योजना में 10 हजार 35 हितग्राहियों को जोड़ने का लक्ष्‍य दिया गया था। इस लक्ष्‍य के विरूद्ध जिले में 15 हजार 99 अटल पेंशन योजना के खाते खुलवाए गए है, जो कि लक्ष्‍य का 150.46 प्रतिशत है। इसमें बालाघाट जिले ने प्रदेश में 22वॉं स्‍थान हासिल किया है। बालाघाट जिले में 31 मार्च 2025 तक 94 हजार 537 लोगो को अटल पेंशन योजना से जोड़ा गया है और उनके इस योजना में खाते खुलवाए गए है। इस उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए बालाघाट जिले को सर्टिफिकेट ऑफ एक्‍सीलेंस से सम्‍मानित किया गया है। कलेक्‍टर श्री मृणाल मीना के नेतृत्‍व एवं मार्गदर्शन में जिला प्रशासन इस कड़ी को आगे बढ़ाने के लिए कारगर प्रयास कर रहा है। वर्ष 2025-26 में अटल पेंशन योजना के अंतर्गत जिले में 50 हजार खाते खोलने का लक्ष्‍य रखा गया है। जिसमें 22 हजार 03 लोगो के खाते इस वर्ष में खोले जा चुके है। जिसमें 18 हजार 166 महिलाऍ, 3836 पुरूष एवं 01 ट्रांसजेंडर शामिल है। इस योजना के अंतर्गत खाते खुलवाने के लिए सम्‍पूर्ण देश में 01 मई से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया गया है। इसमें बालाघाट जिले ने सम्‍पूर्ण देश में प्रथम स्‍थान हासिल किया है। इस अभियान के अंतर्गत जिले को 2992 अटल पेंशन योजना के खाते खोलने का लक्ष्‍य दिया गया था, जिसके विरूद्ध जिले में 12 हजार 507 खाते खोलकर 418 प्रतिशत उपलब्धि के साथ देश में प्रथम स्‍थान प्राप्‍त किया गया है। इसके लिए बालाघाट जिले को अगले वर्ष अवार्ड ऑफ एक्‍सीलेंस से सम्‍मानित किया जाएगा। अटल पेंशन योजना के प्रारंभ होने से लेकर अब तक जिले में 01 लाख 16 हजार 555 लोगो के इस योजना में खाते खोलकर उनका भविष्‍य सुरक्षित किया गया है। जिसमें 70 हजार 71 महिलाऍ, 46 हजार 469 पुरूष एवं 15 ट्रांसजेंडर शामिल है। उल्‍लेखनीय है कि अटल पेंशन योजना में 18 से 40 वर्ष तक के व्यक्ति अपने खाते खोलकर एक निश्वित राशि हर माह जमा कर सकते है। उनके द्वारा जमा की जाने वाली राशि के आधार पर ही 60 वर्ष की आयु होने पर उन्‍हें एक निश्चित राशि की पेंशन हर माह मिलने लगेगी।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading