एसएसपी महाविद्यालय वारासिवनी से 02 छात्र एवं 01 छात्रा प्रतियोगिता के लिए हुए चयनित मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी खेल कैलेंडर 2025-26 अनुसार संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय महाविद्यालय परासिया छिंदवाड़ा में 26 से 27 सितम्बर तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए शासकीय शंकर साव पटेल महाविद्यालय वारासिवनी के दो छात्र एवं एक छात्रा का चयन किया गया है। छात्र वर्ग में पराग पांचे एमएससी प्रथम वर्ष व कृष्ण गोखले बीएससी प्रथम तथा छात्रा वर्ग में कुं. मनसा रहमान का चयन हुआ है। इन तीनों खिलाडि़यों का चयन जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता बालाघाट में उच्च प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में महाविद्यालय की पुरुष टीम ने विजेता के रूप में अपना स्थान प्राप्त किया था इसी आधार पर इन छात्र व छात्रा का चयन किया गया है। संभागीय स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष प्रदर्शन करने पर इनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एवं अंतर विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। सभी के चयन पर महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष प्रफुल्ल बिसेन व महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एसएस गेड़ाम] क्रीड़ा समिति के समस्त सदस्यगण, समस्त प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक एवं विद्यालय स्टॉफ ने इन खिलाडि़यों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पंडित दीनदयाल जयंती के अवसर जिला एथलीट संघ रीवा द्वारा किया गया मैराथन का आयोजन अटल पेंशन योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए बालाघाट जिला