पीडब्ल्यूडी से प्रस्तावित सड़क पर आनन फानन में सरपंच सचिव द्वारा नाली पुलिया का कराया जा रहा गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य। पूर्व में भी नाली निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्यो में लग चुके है भ्रस्टाचार के कई आरोप। कोनी जवा । रीवा जिले के जवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कोनीकला पर एक बार पुनः ग्रामीणों ने सरपंच सचिव पर भ्रस्टाचार करने का आरोप लगाए है। इसके पूर्व भी नाली सहित अन्य निर्माण कार्यो में भ्रष्टाचार करने के आरोप लग चुके है जिस पर जवा जनपद पंचायत के अधिकारियों द्वारा गुणवत्तापूर्ण बताया गया क्योंकि उक्त भ्रस्टाचार की जांच टीम में वही लोग होते है जिनका संरक्षण प्राप्त होता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कोनीकला अंतर्गत कोलमोजरा गाँव के लिए अभी हाल ही में पीडब्ल्यूडी के द्वारा सड़क एवं पुलिया निर्माण के लिए प्रस्तावित किया गया है जिसका जल्द टेंडर भी होने वाला है। जिसकी जानकारी जैसे ही सरपंच और सचिव को हुई आनन फानन में पुलिया और नाली का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया जो पूर्णतः गुणवत्ता विहीन है ऐसा ग्रामीणों का आरोप है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा अनदेखा किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है।उसमे उपयोग गिट्टी बालू घटिया किस्म के है तथा सीमेंट की मात्रा बहुत ही कम है। जो शासन के मापदंडों के अनुसार नही है।आरोप है कि उक्त निर्माण कार्य मे जवा जनपद पंचायत सीईओ, खंड अधिकारी और उपयंत्री की मिलीभगत है इसी बजह से कोई अधिकारी कार्यवाही नही कर रहा है। बल्कि जांच के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जाती है। ग्रामीणों का कहना है जहा कोई गांव नही है कुछ ही दिनों पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क और पुलिया बनाने की योजना है तो वहाँ नाली का निर्माण कार्य क्यो? क्या सरपंच सचिव को अभी तक ये कोलमोजरा गांव की सड़क याद नही थी अभी याद आयी है जब सड़क प्रस्तावित हो गयी है।यदि काम ही करना है तो ग्राम पंचायत में कई सड़के खराब है वहाँ काम कराना चाहिए।लेकिन उन्हें मालूम है कि कुछ ही दिनों में पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क और पुलिया बनाई जाएगी इसी बजह से गुणवत्ताविहीन कार्य कराकर राशि हड़पने का खेल शुरू किया गया है। वही ग्रामीणों का कहना है कि जब घटिया मटेरियल के साथ गुणवत्ताविहीन कार्य कराया जाएगा तो उक्त पुलिया के भविष्य क्या होगा। और आने वाले समय मे पुलिया के जर्जर होने से जनता और जानमाल पर संकट मंडराता रहेगा। जिसके लिए ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर रीवा से मांग की है कि तत्काल उच्च स्तरीय जांच कराई जाय और दोषी पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों और सरपंच सचिव पर कार्यवाही की जाय। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अटल पेंशन योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए बालाघाट जिला सिरमौर नगरपरिषद अध्यक्ष संदीप सिंह द्वारा किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ
You must be logged in to post a comment.