स्वास्थ्य परीक्षण के साथ सफाई मित्रों को स्वच्छता संबंधी ड्रेस  उपकरण का किया गया वितरण।

सिरमौर । रीवा जिले के नगर परिषद सिरमौर में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष संदीप सिंह के द्वारा किया गया। जहा पर उन्होंने पार्षदों सहित अन्य कर्मचारियों के साथ नगर में स्वच्छता ही सेवा अभियान का आगाज करते हुए कार्यालय से जयस्तंभ होते हुए सिविल अस्पताल सिरमौर तक भ्रमण किया गया और लोगो को स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगो से नगर को स्वच्छ रखने की अपील की।


उस दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष विजय सोनी, पूर्व उपाध्यक्ष बृजेश पांडेय, मुख्य नगरपरिषद अधिकारी संतोष कुमार सिंह, दिनेश विश्वकर्मा, गौरव पांडेय, उमेशचंद्र राल्ही सहित स्थानीय लोगो ने सफाई अभियान में भाग लिया।

जनसंपर्क प्रभारी नगर परिषद सिरमौर अश्विनी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष संदीप सिंह द्वारा जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में सफाई मित्रों को स्वच्छता संबंधी ड्रेस, उपकरण का वितरण किया गया।

कर्मचारियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

कार्यालय नगर परिषद सिरमौर में शासन के निर्देशानुसार आयोजित शिविर में संदीप सिंह अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष कुमार सिंह के आदेशानुसार डॉक्टर अरविंद गौतम, डॉक्टर पीयूष तिवारी और अजीत तिवारी के द्वारा शंकर सुवन द्विवेदी सहायक राजस्व निरीक्षक, शिव प्रकाश द्विवेदी, आशुतोष द्विवेदी, अनिमेष पांडेय,सूर्य प्रकाश शुक्ला, अशोक यादव, दिनेश कुमार विश्वकर्मा , मोतीलाल मुड़हा,गौरव पांडेय,मुकेश पाण्डेय, दीपक सोनी, प्रदीप सिंह, सुभम सोधिया, सवीना खान, सुमित द्विवेदी, राम अशोक कुशवाहा, अजय शुक्ला,  ओम प्रकाश अग्निहोत्री, प्रभु शरण मिश्रा, शशिकांत मिश्रा, सतेंद्र तिवारी सहित सफाई मित्रों, कार्यालय स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा का वितरण किया गया।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading