विजेता धावकों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित। रीवा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ के संदेश को आत्मसात करते हुए खेल भावना के रंग में सराबोर दिखा। उनके जयंती के अवसर पर जिला एथलीट संघ रीवा द्वारा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स रीवा में एक भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें शहर के धावकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसे पूर्व महापौर व भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर इस दौड़ का शुभारंभ किया। जिसमे 100 से अधिक विभिन्न आयु वर्ग के धावकों ने इस दौड़ में हिस्सा लेकर एक स्वस्थ और एकजुट समाज का संदेश दिया। मार्ग में उपस्थित नागरिकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से धावकों का निरंतर उत्साहवर्धन किया जिससे पूरा वातावरण ऊर्जा और जोश से भर गया। इस आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की भूमिका सराहनीय रही। इस अवसर पर धावकों का हौसला बढ़ाने के लिए पूर्व पार्षद सतीश सिंह, डीएसओ एमके ढोलपुरी, डॉ. संजीव मिश्रा, रामभूषण मिश्रा (संचालक खेल), एड. नागेंद्र पांडेय, अमरीश पांडेय, एमपी सिंह, मोहन लाल शर्मा, विजय तिवारी, श्रीमती सुनीति व्यास,रमेश तिवारी,वीरेंद्र शुक्ला, आईपी तिवारी, सतीश मिश्रा,संदीप, प्रशांत पांडेय,अभिमन्यु सिंह,लवकुश पांडेय सहित शहर के कई अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।उस दौरान किसी भी आपात स्थिति के लिए कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय द्वारा चिकित्सा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई थी। प्रतियोगिता के समापन पर जिला एथलीट संघ ने विजेता धावकों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 3000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2000 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावक को 1000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला एथलीट संघ के अध्यक्ष आशीष काकवानी तथा सचिव विष्णु तिवारी ने सभी अतिथियों, धावकों एवं आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किये। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य और सेवा के प्रति जागरूक करना था और हमें खुशी है कि रीवा की जनता ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन देवी तालाब पर 4 सप्ताह का समय,कलेक्टर तोड़े देवी तालाब का अतिक्रमण,एनजीटी भोपाल ने जारी किये आदेश संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 26 सितम्बर को परासिया छिंदवाड़ा में आयोजित
You must be logged in to post a comment.