इंदौर। प्रदीप चौधरी। देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट पर मंगलवार दोपहर एक हैरान करने वाली घटना ने सभी को चौंका दिया। भोपाल निवासी यात्री अरुण मोदी की पैंट में अचानक चूहा घुस गया और उनके घुटने के पीछे काट लिया। घटना से घबराए यात्री ने पैंट उतार दी, जिससे डिपार्चर हॉल में हंगामा मच गया।

जानकारी के मुताबिक, अरुण मोदी अपनी पत्नी के साथ इंडिगो की बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट (6ई-6739) पकड़ने आए थे। दोपहर करीब 1 बजे वे रिकलाइनर पर बैठे थे, तभी चूहा उनकी पैंट में घुस गया। शोर मचाने पर एयरपोर्ट स्टाफ ने उन्हें मेडिकल रूम पहुंचाया, लेकिन वहां रैबीज का इंजेक्शन तक उपलब्ध नहीं था। अरुण को बेंगलुरु पहुंचकर इलाज करवाना पड़ा।

यात्रियों ने एयरपोर्ट की स्वच्छता और सुरक्षा पर सवाल उठाए, इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए प्रबंधन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading