इंदौर: प्रदीप चौधरी ।। इंदौर के राजवाड़ा इलाके में सिटी बस ड्राइवर द्वारा एक बुजुर्ग को टक्कर मारने की घटना ने जनता का गुस्सा भड़का दिया। तेज रफ्तार बस ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वे घायल होकर गिर पड़े। गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को बस से उतारकर उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची एमजी रोड थाना पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। View this post on Instagram शहर में बढ़ते सड़क हादसों, खासकर हाल के एरोड्रम क्षेत्र में तीन लोगों की मौत के बाद, लोगों में आक्रोश है। नागरिकों का कहना है कि लापरवाह और तेज रफ्तार ड्राइविंग ने सड़कों को असुरक्षित बना दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और ट्रैफिक नियमों को सख्त करने का आश्वासन दिया है। यह घटना शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठा रही है। राजेश दंडोतिया ,एडिशनल डीसीपी , इंदौर View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में गरबा होर्डिंग टूटा, महिला घायल चूहे ने एयरपोर्ट पर मचाया हंगामा: यात्री की पैंट में घुसकर काटा, मेडिकल सुविधा नदारद