इंदौर:

इंदौर शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित और सुखद बनाने के लिए यातायात प्रबंधन पुलिस निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में 19 सितंबर 2025 को यातायात जोन 02 के अंतर्गत बंगाली चौराहा, कनाडिया रोड पर व्यापारी संघ और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ एसीपी ट्रैफिक श्री मनोज खत्री और उनकी टीम ने एक बैठक का आयोजन किया।

बैठक में बंगाली चौराहे के आसपास की यातायात व्यवस्था पर चर्चा हुई। इसके बाद सभी ने पैदल भ्रमण कर क्षेत्र का जायजा लिया। व्यापारियों को सड़क पर सामान न रखने, छोटा राजवाड़ा से बंगाली चौराहे के बीच खुले डिवाइडरों को व्यवस्थित करने और केवल आवश्यक मार्ग खुला रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, व्यापारियों और उनके ग्राहकों को वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग के लिए प्रोत्साहित किया गया।

सभी व्यापारियों ने सुव्यवस्थित यातायात के लिए पुलिस के निर्देशों का पालन करने और यातायात पुलिस का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading