-30 देशों के प्रतिभाशाली प्रतिनिधियों का हुआ सम्मान एजेंसी, लंदन- ब्रिटिश संसद के वेस्टमिंस्टर हॉल में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का 8वां अवार्ड समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर यूनाइटेड किंगडम, यूरोप, अफ्रीका और एशिया से आए 120 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समारोह में स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सेवा, व्यापार नेतृत्व, सतत विकास, युवा नवाचार और सामुदायिक उत्थान जैसे क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दिवंगत माननीय लॉर्ड स्वराज पॉल को श्रद्धांजलि अर्पित करने और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स मैगज़ीन 2025 के कवर पेज विमोचन से हुई। इसके साथ ही “नशे से दूरी है जरूरी” शपथ भी दिलाई गई, जिसकी पहल मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना (IPS) ने की और संचालन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के. पी. वेंकटेश्वर राव (IPS) ने किया। मुख्य वक्तव्य वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स यूके के सीईओ संतोष शुक्ला ने दिया। उन्होंने वैश्विक एकता, सामाजिक उत्तरदायित्व विश्व निर्माण पर बल देते हुए कहा कि यह मंच असाधारण उपलब्धियों का उत्सव मनाने और समाज के प्रेरणादायी प्रयासों को रेखांकित करने का माध्यम है। समारोह में कई प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख थे—• लॉर्ड रामी रेंजर (हाउस ऑफ लॉर्ड्स, यूके)• रेबेका कडागा (प्रथम उप-प्रधानमंत्री, युगांडा)• लोकेश नारा (केंद्रीय मंत्री, आंध्र प्रदेश सरकार)• रूथ ननकबिरवा (मंत्री, ऊर्जा एवं खनिज विकास, युगांडा सरकार)• वीरेंद्र शर्मा (वरिष्ठ लेबर पार्टी नेता व पूर्व ब्रिटिश सांसद)• राजदूत निमिषा माधवानी (उच्चायुक्त)• एच.एच. राजराजेश्वर गुरुजी (आध्यात्मिक गुरु, लंदन)• महेंद्रसिंह सी. जाडेजा (दादा), लंदन• आर्या राजेन्द्रन (महापौर, तिरुवनंतपुरम नगर निगम, केरल)• नागरज टी. पुजार (विशेष अधिकारी, कर्नाटक सरकार)• राज त्रिपाठी, यूके इस अवसर पर आश्विनभाई त्रिवेदी, डॉ राजीव श्रीवास्तव, डॉ तिथि भल्ला, भी उपस्थित थे। समारोह का समापन कोरीना सुज्डेआ (रोमानिया) और डॉ. सुचिता शुक्ला के धन्यवाद के साथ हुआ। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन GST के ‘दीवाली गिफ़्ट’ की सच्चाई : पूरा गणित समझिए बंगाली चौराहे पर यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु व्यापारियों के साथ बैठक