इंदौर-देवास बायपास और उज्जैन रोड पर नवरात्रि को देखते हुए विशेष इंतजाम बारिश से खराब सड़कों की मरम्मत के लिए अभियान चलाएं मंत्री सिलावट ने निर्माणाधीन सड़कों, पुलों की प्रगति समीक्षा के लिए बैठक ली इंदौर, प्रदीप चौधरी। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने निर्देश दिए कि इंदौर के बायपास पर ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति में यातायात जाम न हो। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को रालामण्डल, कनाड़िया, बेस्ट प्राइज और अर्जुन बरोदा में बन रहे ओवरब्रिज के डायवर्जन मार्ग पर 24 घंटे कर्मचारी, क्रेन और अन्य संसाधन तैनात रखने को कहा। वाहन खराब होने पर उसे तुरंत हटाने और यातायात सुचारू रखने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। बारिश से डायवर्जन मार्ग पर हुए गड्ढों की तत्काल मरम्मत और पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था करने को कहा। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत के लिए अभियान चलाने और इंदौर-देवास बायपास व उज्जैन रोड पर नवरात्रि के दौरान यातायात व यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मंत्री सिलावट ने रेसीडेंसी में सांवेर विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों, पुलों और पुलियाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक ली। इसमें एसडीएम घनश्याम धनगर, ओमनारायण बडकूल, निधि वर्मा, नीरज खरे, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग सी.एस. खरत, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक प्रवीण यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग, एमपीआरडीसी, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना और लोक निर्माण विभाग की स्वीकृत, प्रगतिरत व पूर्ण सड़कों, पुल-पुलियाओं की समीक्षा की गई। अप्रारंभ कार्य जल्द शुरू करने, प्रगतिरत कार्य शीघ्र पूर्ण करने और पूर्ण कार्यों को जल्द लोकार्पित करने के निर्देश दिए गए। कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का ध्यान रखने को कहा। बैठक में बताया गया कि अर्जुन बरोदा डायवर्जन मार्ग पर एक भारी वाहन की कमानी टूटने से जाम की स्थिति बनी थी। इसे तत्काल हटाने की कार्रवाई की गई, लेकिन समय लगने से जाम हुआ। सिलावट ने ऐसी स्थिति दोबारा न हो, यह सुनिश्चित करने और जिला प्रशासन, पुलिस व संबंधित विभागों से समन्वित प्रयास करने को कहा। अर्जुन बरोदा डायवर्जन में डामरीकरण और बेस्ट प्राइज जंक्शन पर जरूरी इंतजाम जल्द करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने इंदौर-उज्जैन 6 लेन और प्रस्तावित ग्रीन फील्ड इंदौर-उज्जैन मार्ग की प्रगति की समीक्षा की और इन्हें समय पर पूरा करने को कहा। मांगलिया रेलवे ओवरब्रिज, कैलोद हाला, लसुड़िया मोरी ओवरब्रिज, सिंगापुर टाउनशिप ब्रिज, जामोदी सोलसिंधी और सिमरोड़ से हिरली मार्ग पर बन रहे ब्रिज की प्रगति की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सांवेर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की सड़कों का निर्माण चल रहा है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बंगाली चौराहे पर यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु व्यापारियों के साथ बैठक गणवेश ही नहीं सोच भी बदली- तारीफ और तोहमतों के 100 साल