इंदौर (हर्ष सांवले): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा का जन्मदिन ग्रामीण क्षेत्र में बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। अपने प्रिय जिला अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यकर्ताओं ने श्रवण सिंह चावड़ा को फूलमालाएं, पुष्पगुच्छ और मिठाइयां भेंट कर उनके जन्मदिन का उत्सव मनाया। इस अवसर पर केक काटकर उत्साह को और बढ़ाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रवण सिंह चावड़ा की लंबी आयु और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। भाजपा के मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने भी जिला अध्यक्ष को आशीर्वाद स्वरूप जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही, सोशल मीडिया के माध्यम से हजारों की संख्या में बधाई संदेश प्राप्त हुए। श्रवण सिंह चावड़ा ने भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा नेता पोप सिंह ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पैगाम-ए-इंसानियत ने कुख्यात गुंडे मनोज परमार के खिलाफ कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, जिला बदर की मांग जन्माष्टमी की रात पार्किंग विवाद में बुजुर्ग महिला के खिलाफ एकतरफा FIR, पुलिस पर उठे सवाल