इंदौर: इंदौर, दिनांक 20 अगस्त 2025: सामाजिक संगठन पैगाम-ए-इंसानियत ने आज इंदौर पुलिस कमिश्नर को कुख्यात गुंडे मनोज परमार के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा। संगठन के रफीक अंसारी और समीर अंसारी ने कमिश्नर को बताया कि शाहजहांपुर के पनवाड़ी गांव में बलाई समाज के अध्यक्ष मनोज परमार द्वारा हाल ही में अल्लाह की शान में की गई गुस्ताखी से मुस्लिम समाज में भारी आक्रोश है। इस घटना से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ज्ञापन में बताया गया कि मनोज परमार के खिलाफ विभिन्न थानों में 26 अपराध दर्ज हैं, और वह इंदौर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। रफीक और समीर अंसारी ने जोर देकर कहा कि इंदौर हमेशा से शांति का टापू रहा है, और मुस्लिम समाज मनोज परमार के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगा। उन्होंने कमिश्नर से मांग की कि मनोज परमार के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाए और उसके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए जिला बदर की कार्रवाई भी की जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन किसी राजनीतिक दबाव में कार्रवाई करने में विफल रहता है, तो मुस्लिम समाज इंदौर उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेगा। कमिश्नर ने संगठन को आश्वासन दिया कि वीडियो की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पैगाम-ए-इंसानियत के समीर अंसारी, रफीक अंसारी, रेहान, इमरान, नफीस भाई, सरोवर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बडनगर में पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला बेटा 24 घंटे में गिरफ्तार, प्याज बेचने को लेकर हुआ था विवाद धूमधाम से मनाया गया भारतीय जनता पार्टी इंदौर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा का जन्मदिन