स्वतंत्रता दिवस पर गरिमामय समारोह आयोजित हुआ

भोपाल :  

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर पचमढ़ी स्थित राजभवन में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री पटेल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, राजभवन सचिवालय के कर्मचारियों से भेंट की और मिष्ठान वितरण किया।

समारोह में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी,  नर्मदापुरम संभाग आयुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी, आई.जी. मिथलेश कुमार शुक्ला, डी.आई.जी. प्रशांत खरे, राज्यपाल के परिसहाय श्री नरेन्द्र सिंह रावत मेजर श्रेयस दलवी, विधि अधिकारी उमेश श्रीवास्तव, राज्यपाल के ओ.एस.डी. अरविन्द पुरोहित, विपुल पटेल, राज्यपाल के परिजन, जनजाति प्रकोष्ठ के सदस्य, स्थानीय स्कूल के विद्यार्थी, स्थानीय प्रशासन एवम् पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

राजभवन, पचमढ़ी परिसर में किया पौधारोपण

राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर पचमढ़ी स्थित राजभवन परिसर में पौधा लगाया। राज्यपाल श्री पटेल ने “एक पेड़- माँ के नाम” अभियान के तहत अपनी माताजी श्रीमती सुखी बेन के नाम पर बेलपत्र का पौधा रोपा। इस अवसर पर राज्यपाल के परिजन, प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, नर्मदापुरम संभागायुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी, आई.जी. मिथिलेश कुमार शुक्ला उपस्थित थे।

राजभवन में हुआ ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन, भोपाल में राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर श्री भार्गव ने राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण भी किया।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading