प्रदीप चौधरी।। इंदौर से कटनी जा रही नर्मदा एक्सप्रेस की यात्री अर्चना तिवारी के लापता होने के मामले में GRP ने तीन सर्च टीमें गठित की हैं। मोबाइल लोकेशन के आधार पर नर्मदापुरम के नर्मदा ब्रिज के नीचे नर्मदा नदी में होमगार्ड और SDRF जवानों ने डुबकी लगाकर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सिविल जज की तैयारी कर रही अर्चना को गायब हुए 100 घंटे से अधिक बीत चुके हैं, फिर भी उसका पता नहीं चला। जांच में वह आखिरी बार रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर दिखी थी। अर्चना के भाई अभिषेक ने बताया, “वह मेरे मामा की बेटी है, हम इंदौर के मंगल नगर में एक साथ रहते हैं। पिता की मृत्यु के बाद वह सिविल जज की तैयारी कर रही थी। रक्षाबंधन के लिए कटनी जा रही थी, लेकिन घर नहीं पहुंची। उमरिया में मामा ने ट्रेन की B3 बर्थ चेक की, जहां सिर्फ उसका बैग मिला।” यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा ने अर्चना की जानकारी देने वाले को 51 हजार रुपये इनाम की घोषणा की। उन्होंने कहा, “अर्चना मेरी बहन जैसी है, वह मुझे राखी बांधती थी और हमने छात्र राजनीति में साथ काम किया।” GRP की टीमें इंदौर, कटनी, भोपाल, नर्मदापुरम, इटारसी और जबलपुर में तलाश में जुटी हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लापता कठहाई निवासी रामकृष्ण यादव का नही चला पता,परिजनों ने मिलने पर सूचना देने की अपील। इंदौर में निर्माणाधीन पुल हादसा: गोलू कुशवाहा की मौत, लापरवाही का पर्दाफाश, SIT जांच शुरू